Ro no D15139/23

शासन की कृषक हितैषी नीतियों से किसानों में सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास

कृषक  मनमोहन वर्मा धान खरीदी से प्राप्त राशि से करेंगे अपने बेटा-बेटी का विवाह
–  किसानों ने धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
– किसानों ने रबी फसल की खरीदी के लिए खुशी जाहिर की
– धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था की प्रशंसा की
राजनांदगांव 30 जनवरी 2026। शासन की कृषक हितैषी नीतियों से किसानों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। मेहनतकश किसानों के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है और उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आयी है। जिले में खेती किसानी कार्यों के प्रति जनमानस का रूझान बढ़ा है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की गई। धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में अपने धान की बिक्री करने आए ग्राम बोदेला के कृषक श्री राजेन्द्र लिल्हारे ने बताया कि उनके पास कृषि भूमि है और उन्होंने 24 क्विंटल धान की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि धान की बिक्री के लिए धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि धान बिक्री के बाद राशि जल्दी मिलने से प्रसन्नता है। उन्होंने बताया कि वे चने की फसल भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रबी की फसल की भी खरीदी की जाएगी। यह एक अच्छी पहल है, इसके लिए उन्होंने खुशी जाहिर की।
ग्राम खैरी के कृषक  मनमोहन वर्मा आज 60 किलो धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनके पास 28 एकड़ कृषि भूमि है और इस वर्ष धान बिक्री से प्राप्त राशि से आगामी ग्रीष्म ऋतु में अपने बेटा-बेटी का विवाह करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना से उनका जीवन स्तर अच्छा हुआ है और घर में खुशहाली आयी है। 4 एकड़ कृषि भूमि में उन्होंने खरबूजे की फसल लगाई है। शासन की ओर से सिंचाई के लिए ड्रिप मशीन प्राप्त हुई है। ग्राम खैरा के कृषक  हेमंत साहू ने कहा कि उनके पास 25 डिसमील जमीन है। वे 5 क्विंटल 20 किलो धान की बिक्री आज कर रहे हैं और धान की बिक्री से प्राप्त राशि को वह भविष्य के लिए बचत करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रबी की फसल की भी खरीदी रही है, यह प्रशंसनीय है। किसानों ने धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल