Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 05 फरवरी 2026। IMNB NEWS AGENCY  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेआईआर प्रकरणों के संबंध में प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, निवेश अनुकूल वातावरण सृजित करने एवं उद्योगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया।
बैठक में महाप्रबंधक व्यापार एवं उद्योग केन्द्र  सानू व्ही वर्गीस ने औद्योगिक नीति 2024-30 अंतर्गत स्थायी पूंजी, अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क में छूट सहित उद्योगों को उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान जिले में स्थापित उद्योगों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। खेतान केमिकल एवं कल्याणी इस्पात के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याएं समिति के समक्ष रखी गई तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु अनुरोध किया गया। संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला खनिज अधिकारी, उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल