कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

जशपुरनगर 09 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुने। जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों का उन्होंने गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  व्यास ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से राजस्व प्रकरण, अधोसंरचना विकास, आजीविका से जुड़े विषय तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन शामिल थे। कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

  • Related Posts

    जैविक खेती की ओर आगे बढ़ रहा राजनांदगांव

      राजनांदगांव 09 फरवरी 2026। कृषि विभाग के माध्यम से मृदा की उर्वरता को बनाये रखते हुए टिकाऊ खेती के साथ कृषकों की आय में वृद्धि हेतु जिले में जैविक…

    Read more

    सीएससी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से पशु बीमा योजना पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम

    धमतरी में पशुपालकों को मिला सुरक्षा कवच, सीएससी के माध्यम से पशु बीमा पर प्रशिक्षण धमतरी, 9 फरवरी 2026/सीएससी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से पशु बीमा योजना पर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने छात्रों की असीमित क्षमताओं और ‘परीक्षा पे चर्चा’ की प्रेरणादायक भावना को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

    प्रधानमंत्री ने छात्रों की असीमित क्षमताओं और ‘परीक्षा पे चर्चा’ की प्रेरणादायक भावना को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

    स्टार्टअप की कोई उम्र नहीं! आईडिया हो तो उम्र मायने नहीं रखती

    स्टार्टअप की कोई उम्र नहीं! आईडिया हो तो उम्र मायने नहीं रखती

    वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों को मिलने लगा मांसाहार, सामने आयी मेनू की पूरी लिस्ट

    वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों को मिलने लगा मांसाहार, सामने आयी मेनू की पूरी लिस्ट

    50 लाख की मरम्मत के बाद फिर लहरों पर उतरेगा पटना का रिवर क्रूज, जानें कब से और कितने में मिलेगी सवारी

    50 लाख की मरम्मत के बाद फिर लहरों पर उतरेगा पटना का रिवर क्रूज, जानें कब से और कितने में मिलेगी सवारी

    परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड, PM ने तमिलनाडु के बच्चों से बात की

    परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड, PM ने तमिलनाडु के बच्चों से बात की

    आतंकवाद से कोई समझौता नहीं, मलेशिया में बोले पीएम मोदी

    आतंकवाद से कोई समझौता नहीं, मलेशिया में बोले पीएम मोदी