महतारी वंदन योजना बनी महिला सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला

ग्रीसलता साहू ने सिलाई कार्य से बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

रायपुर, 11 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार बनकर उभर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में लागू इस योजना से कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़गांव निवासी श्रीमती ग्रीसलता साहू को आर्थिक संबल मिला है।

ग्रीसलता साहू ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली सहायता राशि का रचनात्मक उपयोग करते हुए घर पर ही कपड़ा सिलाई का कार्य प्रारंभ किया। उन्होंने योजना की राशि को बचत कर सिलाई मशीन खरीदी और छोटे स्तर पर स्वरोजगार की शुरुआत की, जिससे आज उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है।
सिलाई कार्य से अर्जित अतिरिक्त आमदनी से परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इससे बच्चों के बेहतर पालन-पोषण के साथ-साथ घरेलू जरूरतों की पूर्ति सहज हुई है और पति पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव भी कम हुआ है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी और दूरदर्शी पहल सिद्ध हो रही है, जो प्रदेशभर के परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

  • Related Posts

    आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

    कोरबा 11 फरवरी 2026/आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर…

    Read more

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

    कोरबा 11 फरवरी 2026/कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30…

    Read more

    NATIONAL

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि कार्बन कैप्चर किस प्रकार भारत की अगली इस्पात क्रांति को शक्ति प्रदान कर सकता है

    प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि कार्बन कैप्चर किस प्रकार भारत की अगली इस्पात क्रांति को शक्ति प्रदान कर सकता है

    प्रधानमंत्री ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में उत्तर पूर्व के सम्रग विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं: शिवराज सिंह

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में उत्तर पूर्व के सम्रग विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं: शिवराज सिंह

    बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला

    बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला