Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को दी बड़ी सौगात, रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख रुपए स्वीकृत, घोषणा पूरी होने पर नगर वासियों ने सीएम साय का जताया आभार….

जशपुरनगर 11 फरवरी 2026/IMNB NEWS AGENCY   प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने रेस्ट हाउस के उन्नयन कार्य के लिए 95 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से रेस्ट हाउस की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आगंतुकों और अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय पत्थलगांव के किलकिलेश्वर धाम के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मांग पर रेस्ट हाउस के उन्नयन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए रेस्ट हाउस उन्नयन कार्य के लिए राशि स्वीकृत कर दी है।
रेस्ट हाउस के उन्नयन से क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं शासकीय कार्यों से जुड़े अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही इससे पत्थलगांव क्षेत्र में पर्यटन और विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयन प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा