Ro no D15139/23

शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम अंतर्गत आईवायसीएफ (एमएए) प्रशिक्षण संपन्न

राजनांदगांव 13 फरवरी 2026। शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम अंतर्गत 9 से 12 फरवरी 2025 तक जिला चिकित्सालय में चार दिवसीय आईवायसीएफ (एमएए) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत स्टाफ नर्स एवं नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनएम को शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। आईवायसीएफ (एमएए) कार्यक्रम जन्म से लेकर 2 वर्ष तक के शिशु स्वास्थ्य एवं विकास के लिए स्तनपान एवं पूरक आहार पद्धति को बढ़ावा दिए जाने वाली एक पहल है। जिसके तहत शिशु को जन्म से एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करवाना, शिशु के शुरू के 6 माह तक केवल माँ का ही दूध ही पिलाया जाना व शहद, पानी, अन्य कोई भी पदार्थ नहीं पिलाया जाना, शिशु के 6 माह पूरे होने के बाद स्तनपान के साथ-साथ दलिया, मसला हुआ खाना, अन्य सुरक्षित एवं पौष्टिक आहार खाना शुरू करना, माताओं को शिशु आहार के सही तरीके के बारे में आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से परामर्श दिया जाना, कुपोषण की रोकथाम शिशु के मृत्यु दर में कमी लाना बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। शिशु विशेषज्ञ रोग डॉ. ओमेश खुराना, प्रोफेसर शासकीय नर्सिंग कॉलेज राजनांदगांव डॉ. उमा शेंडे, ग्रामीण चिकित्सा सहायक मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री राकेश गुप्ता, काउंसलर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ श्री हितेंद्र कोसरे द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

  • Related Posts

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार

    *पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेता* *खरीफ सीजन 2026 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 15.55 लाख मीट्रिक…

    Read more

    तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव शुरू, पहले दिन आरू साहू, कविता वासनिक, सुनील सोनी एवं हास्य कलाकार हेमलाल कौशल ने दी शानदान प्रस्तुति

    रायपुर 01 अप्रैल 2026/ धरसींवा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल कुंवरगढ़ में तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव (31 मार्च से 2 अप्रैल) का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…