Ro no D15139/23

मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

झरिया यादव महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री
मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की

जशपुरनगर 14 फरवरी 2026 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत खारीझरिया में आयोजित झरिया यादव महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खारीझरिया में मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के महासम्मेलन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक चिंतन का अवसर प्रदान करते हैं। इससे सामाजिक ढांचा मजबूत होता है और मजबूत समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक समाज को अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का संकल्प लेना चाहिए। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास कर रही है। आज प्रत्येक ब्लॉक में कॉलेज संचालित हैं, साथ ही प्रदेश में  मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थान उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भी छत्तीसगढ़ में स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के वंशज के रूप में यादव समाज ने गौवंश सेवा की अद्वितीय परंपरा को सहेजा है, जो अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से नशामुक्त समाज निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता से की गई अधिकांश गारंटियों को राज्य सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया है। सरकार के प्रथम कैबिनेट निर्णयों में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिससे प्रदेश में आवास क्रांति की शुरुआत हुई। अब तक कुल 26 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है तथा होली पर्व से पूर्व अंतर की राशि किसानों को प्रदान कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वनवासी परिवारों के कल्याण हेतु तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है, जिससे संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ कर श्रमिकों के सम्मान एवं सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री ने नवीन औद्योगिक नीति का लाभ उठाकर उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, छत्तीसगढ़ झरिया यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री जगनिक यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने 11.75 करोड़ के 6 विकासकार्यों का लिया भूमिपूजन और लोकार्पण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत 11 करोड़ 75 लाख 94 हजार रुपए लागत के 6 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिनमें 9 करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपए लागत के 5 विकासकार्यों का भूमिपूजन एवं 2 करोड़ 33 लाख 46 हजार रूपए लागत के 01 विकासकार्य का लोकार्पण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपए लागत के जिन 5 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 3.68 करोड़ रूपए लागत के जोकारी से मद्धेश्वर पहाड़ तक पहुंच मार्ग लं. 3.00 कि.मी., 2.85 करोड़ रुपए लागत के एन.एच.-43 से मयाली डेम तक लं. 1.30 किमी, 10 लाख रुपए लागत के सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य बंदरचुंवा सरदार बस्ती से सरना पहुंच मार्ग तक ग्राम पंचायत बंदरचुंआ और 7 लाख रुपए लागत के कण्डोरा में उचित मुल्य दुकान का निर्माण कार्य शामिल ही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 2.33 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एस.एच. 17 से पुटकेला पहुंच मार्ग लं. 2.20 कि.मी. का लोकार्पण भी किया।

  • Related Posts

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

        अम्बिकापुर 30 मई 2026/  प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान…

    Read more

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

      कोरबा, 30 मई 2026/कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी/ईओडब्ल्यू इकाई बिलासपुर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी