Ro no D15139/23

सिविल अस्पताल बोराई में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न अस्पताल के सुदृढ़ संचालन हेतु महत्वपूर्ण निर्णय, जनसहभागिता से मिला सहयोग

धमतरी, 20 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार विकासखंड नगरी अंतर्गत सिविल अस्पताल बोराई में जीवन दीप समिति की बैठक जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में अस्पताल में स्टाफ नर्स एवं फार्मासिस्ट की कमी पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा आवश्यक पदों पर नियुक्ति की मांग को स्वीकृति देते हुए शीघ्र नियुक्ति हेतु कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।

मेडिकल ऑफिसर की कमी को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि अन्य अस्पतालों से प्रतिदिन क्रमवार एक-एक मेडिकल ऑफिसर की सेवाएं बोराई अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बीएमओ नगरी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से सिविल अस्पताल बोराई में नियमित रूप से सेवाएं देने का निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिल सकेगी।

बैठक के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अस्पताल के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु सहयोग की भावना व्यक्त की। श्री कैलाश जैन द्वारा 11,000 रुपये तथा श्री दुलश्वर साहू द्वारा 5,000 रुपये का दान प्रदान किया गया। समिति द्वारा उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई। यह जनसहभागिता अस्पताल के सुदृढ़ संचालन की दिशा में सकारात्मक पहल मानी गई।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी श्री मनोज कुमार मरकाम, बीएमओ नगरी, बीपीएम नगरी, जनपद सदस्य बोराई, सरपंच बोराई, पूर्व सरपंच बोराई, पूर्व सरपंच घुटकेल श्री बीजू मरकाम, पूर्व सरपंच मैनपुर श्री नेताम, श्री बीरेन्द्र यादव, श्री कैलाश जैन, परगना प्रमुख ठाकुर सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

जीवन दीप समिति की इस बैठक में लिए गए निर्णयों से सिविल अस्पताल बोराई में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होने तथा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ उपचार सुविधा प्राप्त होने की उम्मीद व्यक्त की गई।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल