Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक शिक्षकों की आधार आधारित उपस्थिति एवं पंजीयन शत-प्रतिशत करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए अपार आईडी निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश

अनुकंपा एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का तय समय-सीमा में करें निराकरण-कलेक्टर
बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
 

अंबिकापुर 21 फरवरी 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), संबंधित अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

पद एवं विषयवार रिक्त पदों पर भर्ती
कलेक्टर  वसंत ने जिले के सभी शासकीय स्कूलों की पदवार एवं विषयवार रिक्तियों की जानकारी ली। उन्होंने आगामी शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व अतिथि शिक्षक एवं अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए सत्र में किसी भी विद्यालय में शिक्षक की कमी के कारण शिक्षण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए।

बौद्धिक विकास के न्यूज़ डेस्क और बेसिक नॉलेज

बैठक में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में “न्यूज डेस्क” के रूप में दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में समसामयिक ज्ञान एवं अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होगा। साथ ही प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान के 25 से 30 प्रश्न-उत्तर तैयार कर नियमित अभ्यास कराने के निर्देश भी दिए।

एमडीएम और बुनियादी सुविधाएं
कलेक्टर ने आगामी सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी जर्जर एवं मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की सूची तैयार कर चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कर नियमानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के संबंध में कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में गैस सिलेंडर का उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, उन्हें प्राथमिकता से चिन्हांकित कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही एमडीएम की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

अनुकंपा एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण

बैठक में अनुकंपा नियुक्ति एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित कर्मचारियों को जिला कार्यालय की स्वीकृति के बिना पुनः उपस्थिति की अनुमति न दी जाए। उन्होंने सभी शिक्षकों की आधार आधारित उपस्थिति (बायोमेट्रिक/आधार लिंक) पंजीयन प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल विहीन स्कूलों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक विद्यालय परिसर में आवश्यकतानुसार एक बोरवेल खनन कराने के निर्देश दिए।

अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा
कलेक्टर ने बच्चों के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर प्रकरण एसडीएम कार्यालय को प्रेषित करें। विभागों के समन्वय से प्रमाण पत्र निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दस्तावेजीकरण और शिविरों का आयोजन
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रमाण पत्र निर्माण हेतु ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय-सीमा में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा, डीएमसी  सर्वजीत पाठक सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित बीआरसी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?