Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 6472)

संघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं जारी अधिसूचना के अनुसार आज दिनांक 26 फरवरी को राज्य निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा के समक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद (एकमात्र निर्वाचित पद) हेतु मेरा नामांकन विधिवत प्रस्तुत किया गया।

निर्धारित समयानुसार दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जानी थी, जिसे मैंने समय सीमा के भीतर पूर्ण किया। इस अवसर पर बस्तर संभाग के प्रस्तावक सनकु कर्मा प्रांतीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा सरगुजा संभाग के आदेश रवि जिला अध्यक्ष सूरजपुर एवं प्रांतीय सचिव का सशक्त समर्थन प्राप्त हुआ। साथ ही जिला राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर, सूरजपुर, बलरामपुर सहित विभिन्न जिलों के साथियों के सहयोग से सैकड़ों कर्मचारियों की ऐतिहासिक उपस्थिति में नामांकन भरा गया। वर्तमान में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बिंदेश्वर राम रौतिया एवं चुनाव अधिकारी घनश्याम शर्मा की गरिमा में उपस्थिति रही

राजधानी रायपुर स्थित संघ के प्रांतीय कार्यालय, तेलीबांधा मरीन ड्राइव मस्जिद के पास, चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में यह नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन प्रस्तुत करने से पूर्व पैनल में शामिल मेरे अधिवक्ता द्वारा विधिवत नामांकन पत्र तैयार कर प्रस्तुत किया गया।

आज का दिन मेरे लिए भावनात्मक एवं ऐतिहासिक रहा। बस्तर, सरगुजा, मेरे गृह जिला राजनांदगांव तथा दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर संभाग के साथियों का स्नेह, विश्वास और समर्थन अभूतपूर्व रहा। यह केवल नामांकन नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों के लिए सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि मतदान दिनांक 28 मार्च को संपन्न होगा।

इस अवसर पर आदेश, रवि, कामता प्रसाद साहू जिला अध्यक्ष मुंगेली एवं प्रांतीय सचिव सुरेश ढीढी, अध्यक्ष संरचनालय कर्मचारी संघ रायपुर राकेश, अध्यक्ष जिला युवा मोर्चा रायपुर लोकेश, संयुक्त सचिव लघु वेतन कर्मचारी संघ रायपुर हरिश्चंद्र यादव, मंगलू, उसेंडी , कुंजन सिंह बघेल, नाग जी, शिरोमणि, संध्या, अमेरिका अमित वैष्णव अध्यक्ष डोंगरगढ़ कृष्ण यादव सचिव सोनू साहू जिला अध्यक्ष बेमेतरा सहित बड़ी संख्या में साथी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे।

मैं समस्त साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आज का व्यापक जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि हमारी जीत सुनिश्चित है। हम आगे भी कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए पूरी शक्ति के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल