Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “महतारी वंदन महिला सम्मान उत्सव” का आयोजन

धमतरी, 7 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं उनके योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से 8 मार्च को धमतरी में “महतारी वंदन महिला सम्मान उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामुदायिक भवन (विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे) धमतरी में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी नगर निगम के महापौर जगदीश रामू रोहरा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर जिले की महिलाओं, स्व-सहायता समूहों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर से धमतरी जिले की महिलाओं के साथ द्विमार्गीय संवाद करेंगे। इस संवाद के माध्यम से महिलाएं अपनी उपलब्धियों, अनुभवों तथा शासन की योजनाओं से प्राप्त लाभ को साझा कर सकेंगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष आयोजन में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विशेषकर महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे।
जिला प्रशासन धमतरी ने जिले की सभी महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिला शक्ति के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल