Ro no D15139/23

अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

 

रायपुर, 09 मार्च 2026/कांकेर वनमंडल में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 की सुबह राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर कांकेर वन विभाग ने तत्काल टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर जांच और घेराबंदी की।

जांच के दौरान महेंद्र कोड़ोपी के घर के पीछे बाड़ी में दो जंगली सुअरों (एक नर 74 किलोग्राम और एक मादा 70 किलोग्राम) को पैरा जलाकर भुना जा रहा था। पूछताछ में बताया गया कि यह मांस ग्राम जुनवानी निवासी प्रकाश मंडावी से 300 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा गया था और इसे वाहन के माध्यम से देवकोंगेरा लाया गया था। वन विभाग ने मौके से जंगली सुअर का मांस और अन्य सामग्री जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया।

इसी दौरान मिली एक अन्य सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्राम माटवाड़ा (मोदी) के पास घेराबंदी कर पैशन प्रो मोटरसाइकिल (सीजी 19-बी-8847) को रोका। वाहन में सवार विष्णु सलाम और कृष्णा कोमरा एक जीवित मादा जंगली सुअर (लगभग 53 किलोग्राम) को चारों पैर और मुंह बांधकर ले जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह जंगली सुअर ग्राम जुनवानी निवासी प्रकाश मंडावी से खरीदा गया था। वन विभाग ने जंगली सुअर को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया।
इसके अलावा ग्राम जुनवानी में प्रकाश मंडावी के घर के पास भी वन विभाग की टीम ने छापेमारी की, जहां दो जंगली सुअरों को काटने का मामला सामने आया। मौके से जंगली सुअर के सिर और मांस के अन्य हिस्से बरामद किए गए। इस मामले में भी संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया।

वन विभाग ने सभी मामलों में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को 8 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
इस पूरी कार्रवाई में कांकेर वनमंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी कांकेर, वन परिक्षेत्र नरहरपुर के अधिकारी-कर्मचारी तथा मुख्य वन संरक्षक कांकेर के उड़नदस्ता दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    एटीआर मॉड्यूल प्रशिक्षण सम्पन्न, पंचायतों में ऑनलाइन प्रतिवेदन व्यवस्था होगी और अधिक पारदर्शी

      राज्य संपरीक्षा कार्यालय की टीम ने पंचायत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण समयबद्ध ऑनलाइन रिपोर्टिंग, प्रभावी मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया गया विशेष…

    Read more

    पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत धमतरी के 1350 युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

      शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रचार-प्रसार व मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश धमतरी 04 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 4.0 के तहत जिले के शहरी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस