Ro no D15139/23

उद्योग-बैंकर्स संवाद कार्यशाला का आयोजन, 20 मार्च 2026 प्रातः 11 बजे, उद्यमियों को वित्तीय सहायता से जोड़ने पर दिया जाएगा जोर

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में रैम्प (RAMP) योजना अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों (SHG) तथा कारीगरों को बैंकिंग सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “उद्योग-बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला होटल ग्रांड राधेश्याम, नया बस स्टैंड के पास, अम्बिकापुर में दिनांक 20 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित होगी।

कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने ऋण योजनाओं, वित्तीय प्रावधानों एवं उद्यम स्थापना हेतु उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर MSME इकाइयों से संबंधित वित्तीय समस्याओं के समाधान पर विशेष चर्चा की गई तथा क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं जैसे CGTMSE एवं PMEGP के तहत लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल रूप में समझाया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यमियों एवं बैंकर्स के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यशाला में महिला उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने, व्यवसाय विस्तार एवं वित्तीय प्रबंधन के संबंध में उपयोगी जानकारी दी जाएगी।

  • Related Posts

    ग्राम मरमुंदा के तालाब किनारे अवैध दुकान निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    राजनांदगांव 11 मई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही…

    Read more

    महतारी वंदन योजना: महिलाओं की आर्थिक मजबूती का सशक्त आधार

    रायपुर, 11 मई 2026/छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय परिवर्तन ला रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर…

    Read more

    NATIONAL

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

    चंद्रनाथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार और यूपी से 3 शार्पशूटरों को उठाया

    चंद्रनाथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार और यूपी से 3 शार्पशूटरों को उठाया

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की