Ro no D15139/23

अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय, 31 मार्च तक जारी रहेगा काम

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  राज्य में राजस्व संग्रह को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पंजीयन विभाग द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में पंजीयन कार्य बाधित न हो, इसके लिए अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। जारी आदेश के अनुसार मार्च माह के निम्नलिखित 22 मार्च 2026 (रविवार)28 मार्च 2026 (शनिवार) 29 मार्च 2026 (रविवार) 31 मार्च 2026 (महावीर जयंती)शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालयों में नियमित रूप से पंजीयन कार्य संपादित किया जाएगा।

विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त तिथियों में कार्यालय खुला रखना सुनिश्चित करें तथा आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखें। इसके साथ ही बैंकों को भी 31 मार्च 2026 तक लेन-देन जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह निर्णय विशेष रूप से वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में पंजीयन कार्यों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे राजस्व संग्रह प्रभावित न हो और नागरिकों को समय पर सेवाएं मिल सकें।

  • Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 29 मई तक

    धमतरी, 11 मई 2026/छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश के तहत नगरनिगम क्षेत्र धमतरी के रिसाईपारा पूर्व वार्ड क्रमांक 30 और जालमपुर वार्ड क्रमांक 17 में शासकीय उचित मूल्य दुकान का…

    Read more

    कलेक्टर ने प्रदेश में एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ग्राम पंचायत मंदरौद और ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    धमतरी, 11 मई 2026/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच…

    Read more

    NATIONAL

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

    चंद्रनाथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार और यूपी से 3 शार्पशूटरों को उठाया

    चंद्रनाथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार और यूपी से 3 शार्पशूटरों को उठाया

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की