Ro no D15139/23

अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी 30.800 लीटर देशी मदिरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर  रोहित व्यास ने अधिकारियों को नियमित जांच एवं छापेमारी सुनिश्चित करते हुए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी  महिमा पट्टावी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त पत्थलगांव की टीम ने सेन्दरीबहार थाना पत्थलगांव क्षेत्र में 24 मार्च को छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को उसके आवास से 30.800 लीटर देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया।
जांच में पाया गया कि आरोपी उक्त मदिरा को झारखंड से विक्रय के उद्देश्य से लाया था। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री यज्ञ शरण शुक्ला, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री कृनेश सिन्हा, श्री छक्केलाल गुप्ता, आबकारी आरक्षक श्री जुगल किशोर पटेल, नगर सैनिक श्री मंजीत महेश्वरी सहित आबकारी वृत्त पत्थलगांव के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    विष्णुदेव साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना चैत्र नवरात्र पर बगिया में मां दुर्गा की स्थापना मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा स्वरूप नव कन्याओं को  भोजन कराया

      जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चौत्र शुक्ल पक्ष रामनवमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की…

    Read more

    मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नक्सल प्रभावित जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु परामर्श कार्यशाला

    *मुख्य फ़ोकस नक्सल मुक्त क्षेत्रों में स्थायी एवं समावेशी विकास* *एलडब्ल्यूई प्रभावित 08 जिलों के परिवारों की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाने का लक्ष्य* *रायपुर, 27 मार्च 2026…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने