Ro no D15139/23

जनगणना के लिए फिल्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण संपन्न 23 से 25 मार्च तक मंत्रणा सभाकक्ष में दिया गया प्रशिक्षण

 

जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जनगणना की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में भी प्रारंभ हो चुकी है प्रत्येक जिले से 2 मास्टर ट्रेनर रायपुर जिले में उपस्थित होकर प्रशासनिक अकादमी में 9 मार्च से 12 मार्च तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात विभिन्न जिलों में फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है इसी तारतम्य में जशपुर जिले में भी फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण दिनांक 23 मार्च से 25 मार्च तक जशपुर के कलेक्टरेट के मंत्रणा कक्ष मे ज़िला जनगणना अधिकारी   प्रशांत कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर की उपस्थिति मे प्रारम्भ किया गया ।
राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए मास्टर ट्रेनर डा. एम जेड यू सिद्दीकी प्राचार्य डाइट जशपुर एवं   डी आर राठिया सहायक अध्यापक एन ई एस महाविद्यालय के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के लिए जशपुर ज़िले की विभिन्न तहसीलों से तीन-तीन मास्टर ट्रेनर आकर प्रशिक्षण प्राप्त किया इस प्रशिक्षण में जनगणना का प्रारंभिक परिचय बताया गया,प्रारंभिक परिचय के पश्चात इसका फ्रेमवर्क किस प्रकार का होगा के बारे में फील्ड ट्रेनर को बताया गया पर्यवेक्षक की कार्य पद्धति एवं उनकी जिम्मेदारियां के बारे में बताने के पश्चात नजरी नक्शा किस प्रकार से बनाया जाएगा भवन नंबर एवं जनगणना मकान में किस प्रकार से नंबरिंग की जाएगी परिवार एवं संस्थागत परिवार बेघर परिवार की जनगणना के हिसाब से क्या परिभाषा है उन परिभाषाओं के बारे में बताया गया तत्पश्चात प्रगणक फील्ड में पहुंचकर किस प्रकार प्रश्न पूछेंगे एवं जानकारी को भरेंगे इसका प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
आजादी के पश्चात इस आठवीं जनगणना में जो की 16 वर्षों के पश्चात हो रही है इस मामले में विशिष्ट है कि यह जनगणना पूरी तरीके से डिजिटल होगी’
’साथ ही मोबाइल ऐप मे स्व जनगणना भी नागरिक कर सकेंगे मोबाइल ऐप के माध्यम से यह इस जनगणना की प्रमुख विशेषता होगी एवं पूरी जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से जिसे एच एल ओ एप के नाम से जाना जाता है किया जावेगा ।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन मोबाइल के द्वारा डिजिटल जनगणना किस प्रकार से की जाएगी इसका मैदानी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया जिसमें गम्हरिया ग्राम पंचायत का निरीक्षण फील्ड ट्रेनर के द्वारा किया गया एवं वहां पर जनगणना भवन एवं जनगणना मकान की गणना एवं प्रश्न वहां के रह वासियों से किया गया फील्ड से वापस आने के पश्चात फील्ड ट्रेनों से प्रश्न आमंत्रित किया गया जिसका समाधान मास्टर ट्रेनर डॉक्टर सिद्दीकी प्राचार्य डाइट एवं डी आर राठिया सहायक प्राध्यापक एन ई एस महाविद्यालय के द्वारा किया गया
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक जी एवं जिला जनगणना अधिकारी   प्रशांत कुशवाहा जी डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे एवं सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर को ईमानदारी, निष्पक्षता एवं गोपनीयता के साथ जनगणना कार्य को संपादित करने का निर्देश दिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार