Ro no D15139/23

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने पर ग्राम गठुला के दो होटलों पर की गई कार्रवाई

*- 7 गैस सिलेंडर जप्त*

राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा जिले में घरेलू रसोई गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग एवं गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला स्थित होटल एवं ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा नागरिकों को रियायती दर पर प्रदाय किए जाने वाले घरेलू सिलेंडरों का उपयोग दो होटलों में व्यावसायिक भोजन पकाने के लिए किया जा रहा था। साथ ही मौके पर व्यावसायिक (कमर्शियल) सिलेंडरों का भी अवैध भंडारण पाया गया। जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या बीजक प्रस्तुत नहीं किए जा सके। कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 7 गैस सिलेंडर जप्त किए गए है। जिसमें 3 नग घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) एवं 4 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) शामिल है।
खाद्य विभाग द्वारा इन दोनों होटलों के विरूद्ध द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है। जिले के अन्य क्षेत्रों, विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों और शहरी क्षेत्रों के भोजनालयों में यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई और जप्ती की प्रक्रिया की जाएगी।
क्रमांक 08 ———————–

  • Related Posts

    हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे कदम

    *आत्मसमर्पित व नक्सल पीड़ितों को कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र* *प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने वाला पहला जिला बना कांकेर* रायपुर , 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मानव समाज का…

    Read more

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…