Ro no D15139/23

जशपुर में 891 फूड हैंडलर्स को मिला प्रशिक्षण सुरक्षित और स्वच्छ भोजन की दिशा में बड़ा कदम प्रशिक्षण के माध्यम से खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति किया गया जागरूक प्रतिभागियों को मिलेगा ‘फूड सेफ्टी सुपरवाइजर’ प्रमाणपत्र

जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला जशपुर द्वारा खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जो देशभर में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को नियंत्रित करने वाली स्वायत्त वैधानिक संस्था है। जिला मुख्यालय स्थित महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर में आयोजित इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 891 फूड हैंडलर्स ने भाग लिया। इनमें स्कूल शिक्षा विभाग के मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) से जुड़े समूह एवं रसोइये, महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत सहायिकाएं व रसोइये तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के छात्रावासों में कार्यरत रसोइये शामिल रहे।
प्रशिक्षण के दौरान  एफएसएसएआई द्वारा प्रशिक्षित ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुरूप स्वच्छता (हाइजीन), खाद्य गुणवत्ता, भंडारण, वितरण एवं सुरक्षित भोजन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात प्रतिभागियों को “फूड सेफ्टी सुपरवाइजर” का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान औषधि निरीक्षक श्री योगेश परस्ते द्वारा सभी प्रतिभागियों को “नशा मुक्ति” के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा मिला। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि जिले में समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वच्छ, सुरक्षित एवं मानक खाद्य प्रणाली विकसित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। यह पहल न केवल जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि एक सुदृढ़ एवं जिम्मेदार फूड इकोसिस्टम के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta