Ro no D15139/23

खरीफ और रबी सीजन के लिए जिला स्तरीय कृषि नियंत्रण कक्ष स्थापित

जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ जिले के किसानों के लिए कृषि विभाग के द्वारा आगामी खरीफ और रबी सीजन 2026-27 के लिए जिला स्तरीय कृषि नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज, गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और कीटनाशक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, साथ ही बाजार में खाद-बीज की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और ऊंचे दामों पर बिक्री की रोकथाम करना है। इसके अतिरिक्त फसलों में लगने वाले कीट और व्याधियों के उचित प्रबंधन के लिए विशेषज्ञ इस केंद्र के माध्यम से किसानों को समय-समय पर तकनीकी सलाह भी प्रदान करेंगे।

इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की एक समर्पित टीम तैनात की गई है, जिसमें सहायक संचालक कृषि श्री लखनधर दीवान (70002-58043) को नोडल अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बलराम प्रसाद (94252-62714) को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी सहायता के लिए श्री केके झा (94242-83895), श्री विक्रम भदौरिया (70004-29238), श्री रोहित द्विवेदी (94076-42792) और श्रीमती सरिता विष्णु (99261-66858) को नियंत्रण कक्ष सहायक के तौर पर नियुक्त किया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और उप संचालक कृषि ने सभी विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर पर इसी तरह के नियंत्रण कक्ष स्थापित करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय स्तर पर ही सहायता मिल सके।

  • Related Posts

    अब सड़कों से सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ेंगे बच्चे जून भर विशेष अभियान, हर जरूरतमंद बच्चे तक पहुंचेगी सुरक्षा, शिक्षा और पुनर्वास की सुविधा बाल सक्षम नीति 2022 के तहत राज्यभर में पहचान, रेस्क्यू और मुख्यधारा से जोड़ने की व्यापक कार्ययोजना

    रायपुर, 25 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों को सुरक्षित बचपन, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम…

    Read more

    बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में दंतैल हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु, वन विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी

    रायपुर, 25 मई 2026/बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में एक दंतैल हाथी के हमले की घटना में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था