Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा बस्तर को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव के प्रयासों से मिली 15 नई संजीवनी एक्सप्रेस

जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लोगों को अब बड़ी सहूलियत होगी, जहाँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार ने क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 15 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस समर्पित की हैं। राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण पहल के तहत 01 अप्रैल से नवीन संस्था के माध्यम से इन एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अब बस्तर के दूरस्थ और दुर्गम ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुँच सकेंगी, जिससे मरीजों को सुरक्षित और त्वरित अस्पताल पहुँच की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन 15 आधुनिक एम्बुलेंसों को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया गया है, जिनमें जिला महारानी अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड, भानपुरी, तोकापाल, बास्तानार, लोहंडीगुड़ा, दरभा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनार एवं हितामेटा शामिल हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज डिमरापाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में नई एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के इस सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी। बस्तर के विकास की इस कड़ी में यह उल्लेखनीय है कि जगदलपुर विधायक किरण देव की सक्रिय और उनके निरंतर प्रयासों से ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए इन 15 नई एम्बुलेंसों की प्राप्ति संभव हो सकी है।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta