Ro no D15139/23

संघर्ष को ताकत बनाकर बनीं ‘लखपति दीदी’

*महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर*

रायपुर, 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धंवईपुर नवापारा से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जो यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अवसर और मेहनत के बल पर जीवन की दिशा बदली जा सकती है। श्रीमती सुरेखा जायसवाल की यह यात्रा संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक पहुंचने का उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

कक्षा 10वीं तक शिक्षित श्रीमती सुरेखा जायसवाल पूर्व में एक सामान्य गृहिणी थीं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्यतः उनके पति पर निर्भर थी। हालांकि, परिवार की आय में योगदान देने की उनकी प्रबल इच्छा ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बिहान योजना से जुड़ना उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। आस्था महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आत्मविश्वास के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिला।
समूह के माध्यम से उन्हें आरएफ मद से 10 हजार रुपये, सीआईएफ मद से 30 हजार रुपये तथा ‘स्वयं सिद्धा’ पहल के अंतर्गत 2 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किए गए, जिससे उन्होंने व्यवसाय संचालन की बारीकियां सीखीं।

एफएलसीआरपी के माध्यम से बैंक से 1 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने श्रृंगार सामग्री की दुकान, किराना दुकान एवं फोटोकॉपी सेंटर की स्थापना की। उनके इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि आज उनकी वार्षिक आय लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये तक पहुंच गई है और वे ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं।

सुरेखा जायसवाल न केवल अपने परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं, बल्कि घर के महत्वपूर्ण निर्णयों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो आत्मनिर्भर बनने का सपना देखती हैं।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार एवं बिहान योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के सहयोग से ही वे ‘लखपति दीदी’ बन सकी हैं और आज अपने परिवार को संबल प्रदान करते हुए सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं।

  • Related Posts

    मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

    अम्बिकापुर 14 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान…

    Read more

    कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

    अम्बिकापुर 14 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में उजाला ला रही हैं, इसकी एक…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर