
जशपुरनगर 10 अप्रैल 2026/ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘4 दिन से गिरा था 11 केवी तार चपेट में आने से 4 गायों की मौत‘‘ के संबंध में खण्डन जारी करते हुए पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर के उप संचालक ने जानकारी दी है कि जिला पशु चिकित्सालय द्वारा 05 अप्रैल 2026 को पशुपालक के दूरभाष द्वारा दी गई सूचना तथा सिटी कोतवाली जशपुर के पत्र अनुसार पुश चिकित्सक द्वारा 05 अप्रैल 2026 को ही विधिवत कार्यवाही किया गया।









