Ro no D15139/23

राजधानी सहित प्रदेश में नकली पनीर सरकारी लापरवाही

 

 

जानवरो की चर्बी सोडे से पनीर बनाया जा रहा, सरकार क्या कर रही? – कांग्रेस

रायपुर/13 अप्रैल 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों सहित राजधानी में लगातार बन रही नकली पनीर बेहद चिंता का विषय है। यह सरकार के खाद्य एवं औषधि विभाग की लापरवाही है कि लगातार प्रदेश में नकली पनीर खुलेआम बन रही है और बिक रही है। जानवरो की चर्बी और तेल तथा सोडे से पनीर बनाया जा रहा, सरकार क्या रही है? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि नकली पनीर के निर्माण और बिक्री पर रोकथाम के लिये सरकार विशेष दल का गठन करें और प्रदेश के किसी भी कोने में बन रही नकली खाद्य सामाग्री पर कड़ाई से रोक लगाई जाये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि भाजपा के कुशासन में आम जनता की सेहत भगवान भरोसे है। खाद्य और औषधि विभाग की कार्यवाही केवल नोटिस और चालान तक ही सीमित है। प्रदेश के 33 जिलों के लिये केवल 9 मोबाइल यूनिट है और ये भी विगत 2 वर्षो से बंद है। इस सरकार के पास इन्हें संचालित करने फंड नहीं है। नकली दूध, खोवा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थो का धंधा राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद बढ़ गया है। इस बात की संभावना से इंकार नही किया जा सकता कि सत्ता रूढ़ दल के संरक्षण के बिना इस प्रकार की गतिविधि संभव नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि सरकार बताये पिछले कुछ महीनों में जिन नकली पनीर फैक्ट्रियों में छापेमारी की कार्यवाही की गयी थी, वे फिर से किसके संरक्षण में शुरू हो गयी है? इन फैक्ट्रियों के संचालकों के खिलाफ पुलिस ने किन धाराओं के तहत कार्यवाही किया था? वे आसानी से छूट कर फिर उसी प्रकार बेधड़के नकली पनीर बनाना शुरू कर दिये, सरकार क्या कर रही है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि नकली पनीर से आम आदमी की सेहत बिगड़ रही लोगो की लीवर, किडनी, हार्ट फेल हो रहे। सरकार इस प्रकार के अनैतिक व्यवसायको से रोक नही लगा कर नागरिको के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत