Ro no D15139/23

निर्धारित दर से अधिक मदिरा विक्रय करने पर सेल्समैन को कार्य से किया गया पृथक

राजनांदगांव 21 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर मदिरा विक्रय करने के मामले की जांच की गई। वायरल वीडियो के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त प्रभारी राजनांदगांव दक्षिण द्वारा जांच उपरांत संबंधित सेल्समैन को कार्य से पृथक कर दिया गया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए रेवाड़ीह-01 स्थित विदेशी (कंपोजिट) मदिरा दुकान का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो में दिखाए गए ब्रांड वन शॉट व्हिस्की की पाव 150 रूपए के स्थान पर 200 रूपए में, यानी 50 रूपए अधिक दर पर सेल्समैन युगल किशोर खरे द्वारा विक्रय की गई। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित सेल्समैन को कार्य से पृथक कर ब्लैकलिस्ट करने हेतु उच्च विभाग को पत्र भेजा गया। जिले में किसी भी मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय की सूचना आबकारी उप निरीक्षक श्री मुकेश वर्मा के मोबाईल नंबर 8412900180 पर दी जा सकती है।
क्रमांक 129 —————–

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन