Ro no D15139/23

पत्थलगांव स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने निकाली भव्य बाईक रैली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह ने सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

जशपुरनगर 24 अप्रैल 2026/ लोगों हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग करने के लिए बाइक रैली में सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पहनकर दिया जागरूकता का संदेश
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पत्थलगांव शहर में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सैकड़ों महिला-पुरुष हेलमेट पहनकर शहर के तीनों प्रमुख मार्गों पर बाइक रैली निकालते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान डीआईजी जशपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह, डीएसपी ट्रैफिक के.आर. चौहान, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, एसडीएम रितु राज सिंह बिसेन, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन, तहसीलदार भीष्म पटेल, जनपद सीईओ हरजीत सिंह भाटिया, एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह, टीआई विनीत पांडे, टीआई अशोक शर्मा, सरपंच शशिकांता ,विजय त्रिपाठी और पत्थलगांव के पत्रकार सहित समस्त पुलिसकर्मी, यातायात कर्मी, शासकीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मैरिज गार्डन पहुंचकर समाप्त हुई।
यहां नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि “सर सलामत रहे तो जीवन है, इसलिए हेलमेट केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि ठीक से बांधकर पहनें। नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।” उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में वर्ष 2025 में 79 तथा 2026 में अब तक 82 लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। वहीं इस वर्ष मात्र साढ़े तीन महीने में ही 29 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है, जिनमें कई मामलों में नशे की स्थिति प्रमुख कारण रही है।
एसएसपी ने लोगों को राजवीर योजना की भी जानकारी दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवीण गर्ग एवं एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल ने किया।
नगरवासियों ने इस ऐतिहासिक बाइक रैली की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

  • Related Posts

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

      रायगढ़। बिहार के निवासी भरत भूषण तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए विप्र परिवार रायगढ़ द्वारा रायगढ़ के खर्राघाट स्थित रामेश्वर धाम…

    Read more

    बकावंड के पांच गांवों में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

        जगदलपुर 30 जून 2026/बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम जैतगिरी, सरगीपाल, गिरोला, डुरकाबेड़ा और बदलावंड में विगत दिवस जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़