Ro no D15139/23

भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

 

रायगढ़। बिहार के निवासी भरत भूषण तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए विप्र परिवार रायगढ़ द्वारा रायगढ़ के खर्राघाट स्थित रामेश्वर धाम मंदिर परिसर में एक श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

शोकसभा के उपरांत उपस्थित विप्र बंधुओं ने केलो नदी के तट पर पहुंचकर दीपदान किया तथा दिवंगत भरत भूषण तिवारी की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक एवं श्रद्धामय रहा।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भरत भूषण तिवारी की हत्या की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में बिहार पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली अनेक गंभीर प्रश्न खड़े करती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस से अपेक्षा की जाती है कि वह कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई करे, किंतु इस मामले में ऐसा प्रतीत नहीं हुआ। वक्ताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्षता एवं सत्यता सामने लाने के लिए इसकी जांच भारत के उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित स्वतंत्र जांच समिति से कराई जानी चाहिए, ताकि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्यगण सुरेश कुमार दुबे, प्रशान्त पाण्डेय, भानु प्रताप मिश्र, भारत भूषण शास्त्री, विजय प्रकाश उपाध्याय तथा आशीष तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होगी तो आमजन का कानून एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होगा। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

कार्यक्रम में उपस्थित विप्र बंधुओं ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

शोकसभा में प्रमुख रूप से सुरेश कुमार दुबे, प्रशान्त पाण्डेय, भानु प्रताप मिश्र, विनय कुमार मिश्र, दीपक उपाध्याय, पिंटू दुबे, ऋषिकान्त पाण्डेय, इन्द्र कुमार मिश्र, प्रेम चंद्र मिश्रा, नागेश दुबे, आशीष तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मीकान्त तिवारी, राजकुमार मिश्र, पंकज पाण्डेय, अनुदीप मिश्रा, माताप्रसाद मिश्र, राममुनि तिवारी, विजय प्रकाश उपाध्याय, सुरेन्द्र पाण्डेय, पप्पू मिश्रा, अजय तिवारी, शिवम तिवारी, उमेश उपाध्याय, अमित शुक्ला, माधव प्रसाद दीक्षित, वेद प्रकाश तिवारी, चन्द्रशेखर पाण्डेय, अनुज शुक्ला तथा संदीप मिश्रा सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दिवंगत भरत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा न्याय की मांग को बुलंद किया।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    *दो दिनों में हुआ शिकायत का निराकरण, हितग्राही ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   रायपुर, 16 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    विलंबित मानसून के बीच धान किसानों के लिए आईसीएआर–एनआईबीएसएम की विशेष सलाह

    *पर्याप्त बारिश मिलते ही करें रोपाई, देरी की स्थिति में कम अवधि वाली किस्मों और वैकल्पिक फसलों पर दें ध्यान* रायपुर, 15 जुलाई 2026/ दक्षिण-पश्चिम मानसून में देरी और छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण