Ro no D15139/23

जनगणना 2027ः ऑनलाइन तरीके से स्व-गणना 30 अप्रैल तक कलेक्टर श्री व्यास ने अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की

 ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे करें स्व-गणना, सभी वर्गों से समय पर जानकारी दर्ज करने का आग्रह

जशपुरनगर 27 अप्रैल 2026/ भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से जिले में जारी है। जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। कलेक्टर  रोहित व्यास ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री व्यास ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और त्वरित बनती है। यह पहल डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों की सहभागिता सीधे तौर पर सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के लिए निर्धारित पोर्टल एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन किया जा सकता है, जहां ओटीपी सत्यापन के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसके बाद अपने घर की सटीक लोकेशन को स्मार्ट जियो-टैग करना होता है और आवास, सुविधाओं तथा परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण भरना होता है।
कलेक्टर ने बताया कि सभी जानकारी दर्ज करने के बाद उसे सावधानीपूर्वक जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करना आवश्यक है। सफलतापूर्वक सबमिट करने पर नागरिकों को एक विशेष एसई आईडी प्राप्त होती है, जिसे भविष्य में गणनाकर्मी के आगमन पर दिखाना होगा। उन्होंने सभी वर्गोंकृशहरी एवं ग्रामीण नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, परिवार प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं अधिकारी कर्मचारियों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की आधारशिला होते हैं। जिन नागरिकों को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, वे हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन