
जशपुरनगर 27 अप्रैल 2026/ कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर द्वारा ‘‘स्टेट हाईवे पर लगा गार्ड वॉल टूटा राहगीरों की जान हर रोज खतरे में‘‘ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के संदर्भभित जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट हाईवे-17 के चराईडांड-बतौली मार्ग स्थित कपरी नाला के पास सड़क सुरक्षा के लिये लगाया गया लोहे का गार्ड वॉल के क्षतिग्रस्त के संबंध में न्यूज प्रकाशित हुआ है। जिसके तारतम्य में स्थल का निरीक्षण किया गया एवं क्षतिग्रस्त गार्डवाल का प्राक्कलन तैयार कर विशेष मरम्मत मद अंतर्गत उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जायेगा। स्वीकृति प्राप्त होने उपरांत आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य करा लिया जायेगा।








