Ro no D15139/23

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

 कोरबा, 27 अप्रैल 2026/महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, न्याय तक सहज पहुँच तथा उनकी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कोरबा, छत्तीसगढ़ में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार – महिला जनसुनवाई” का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, कानून-व्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 1.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में महिला जनसुनवाई आयोजित होगी, जहाँ महिलाएँ अपनी शिकायतों के साथ सीधे उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा सभी महिलाओं से अपील किया गया है कि वे बिना किसी संकोच के वॉक-इन शिकायतकर्ता के रूप में जनसुनवाई में उपस्थित हों और अपनी समस्याएँ-जैसे घरेलू हिंसा, कार्यस्थल उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, सामाजिक उत्पीड़न अथवा अन्य महिला संबंधी शिकायतें आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।
आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना, उनकी आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करना तथा प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई में सहभागिता करें।
  • Related Posts

    सफलता की कहानी 0 कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, सोमारी बघेल का सपना हुआ पूरा* *प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मिला सुरक्षित घर, बदली पूरे परिवार की जिंदगी

    सफलता की कहानी *कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, सोमारी बघेल का सपना हुआ पूरा* *प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मिला सुरक्षित घर, बदली पूरे परिवार की जिंदगी* रायपुर, 9…

    Read more

    सफलता की कहानी 0 21 वर्षों बाद फिर खुला मेटापारा कोरसागुड़ा का स्कूल 0 बच्चों को मिला शिक्षा का नया अवसर

      रायपुर, 9 अगस्त 2026/ बीजापुर जिले में बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू कर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta