Ro no D15139/23

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण

रायपुर, 28 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देशानुसार 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। बस्तर जिले में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में अभियान के प्रथम दिवस 27 अप्रैल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जगदलपुर शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

खाद्य प्रकोष्ठ द्वारा तय कार्यक्रम के तहत सिरहासार चौक स्थित चाट एवं गुपचुप सेंटरों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संचालकों को खाद्य व्यवसाय हेतु अनिवार्य एफएसएसएआई लाइसेंस एवं पंजीयन प्राप्त करने तथा उसकी प्रति दुकान या ठेले में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ठेले एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पीने एवं बर्तन धोने के लिए स्वच्छ पानी का उपयोग करने, ढक्कनयुक्त डस्टबिन रखने तथा केवल एफएसएसएआई मान्यता प्राप्त खाद्य रंगों का सीमित मात्रा में उपयोग करने की समझाइश दी गई।

विभागीय अधिकारियों ने खाद्य सामग्री तैयार करते समय एप्रन, हैंड ग्लव्स एवं हेड कैप का उपयोग करने, पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट का सेवन नहीं करने तथा वर्ष में कम से कम एक बार स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही उपयोग किए जा रहे पानी की प्रत्येक छह माह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जांच कराने कहा गया। निगरानी के तहत दुकानों से चाट एवं मीठे पानी के नमूने जांच हेतु संकलित किए गए।

वहीं औषधि प्रकोष्ठ द्वारा शहर के पैलेस रोड, मोतीतालाब पारा एवं जैन मंदिर रोड स्थित ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक व्यवसाय से जुड़े संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशाधन सामग्रियों के क्रय-विक्रय से संबंधित बिलों की जांच की गई तथा संचालकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादों के विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    ​छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा

        ​ रायपुर, 03 अगस्त 2026/ राजस्व प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण एक ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण और रजिस्ट्री जैसे कार्य ऑनलाइन और पारदर्शी बनाए गए…

    Read more

    विश्व हिंदू परिषद ने किया सदबुद्धि हवन, पप्पू यादव पर भड़के महंत वेदप्रकाश कहा रावण जैसे नास होगा

        भगवान श्री राम और भगवा विरोधियों के विरोध में बजरंग दल का सतबुद्धि हवन व आक्रोश प्रदर्शन* *हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए