Ro no D15139/23

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 11.700 बल्क लीटर मदिरा जप्त

राजनांदगांव 02 मई 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 11.700 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर बिना सर्च वारंट के थाना डोंगरगांव ग्राम आरी में प्रदीप राजपूत के मकान की तलाशी ली गई। समक्ष गवाह की उपस्थिति में विधीवत तलाशी लेने पर 76 नग देशी दारू संत्रा महाराष्ट्र निर्मित प्रत्येक में 90 एमएल एवं 27 नग विदेशी मदिरा व्हिस्की मध्यप्रदेश राज्य निर्मित प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 11.700 बल्क लीटर बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षक मिलाप मंडावी सहित किशोरी कोमरे, दीपक सिन्हा शामिल थे।
  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 30 जरूरत मंद व्यक्तियों एवं संस्थाओं को 13 लाख 5 हजार रूपए की सहायता राशि केे चेक का किया वितरण

    राजनांदगांव 12 जुलाई 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्पीकर हाऊस में 30 जरूरत मंद व्यक्तियों एवं संस्थाओं को 13 लाख 5 हजार रूपए की…

    Read more

    जिले के 7 परीक्षा केन्द्रों में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा का हुआ आयोजन

    – कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण*   राजनांदगांव 12 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स