Ro no D15139/23

अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

*5.39 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात*

 

*पड़कीडीह में बंजारी नाला पर बनेगा 5.20 करोड़ रुपए का विशाल पुल*

 

रायपुर, 09 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने शनिवार को जिला बलौदाबाजार-भटापारा जिला के तहसील सुहेला के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़कीडीह में विकास की नई इबारत लिखी। मंत्री श्री वर्मा ने कुल 5 करोड़ 39 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें क्षेत्र की वर्षों पुरानी माँग को पूरा करते हुए बंजारी नाला पर बनने वाले वृहद पुल का आधारशिला रखना प्रमुख रहा। उन्होंने कहा कि गाँव-गांव में सड़कों और पुलों का जाल बिछ रहा है।

 

मंत्री श्री वर्मा ने बंजारी नाला पुल का भूमिपूजन कर कहा कि पड़कीडीह से टेकरी मार्ग पर 5.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। इसी तरह ग्रामीणों के सामाजिक आयोजनों के लिए 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने हेतु 9.85 लाख रुपए की लागत से तैयार नए पीडीएस भवन का लोकार्पण किया।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि गाँवों में सड़कों और पुलों का जाल बिछ रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार शहर से लेकर गाँव तक बुनियादी ढाँचे को मजबूत कर रही है। हालिया बजट सत्र में हमने पुल-पुलियों और सड़कों के लिए रिकॉर्ड राशि का प्रावधान किया है ताकि कोई भी गाँव विकास की मुख्यधारा से कटा न रहे। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बताते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जा रहा है। समूहों की गतिविधियों और आपसी चर्चा के लिए महतारी सदन विशेष भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

 

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि कृषि एवं वनोपज के उचित मूल्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया गया है। इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के जरिए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री दौलत पाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश*   *राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की होगी व्यापक जांच*   *जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर, 24 जून 2026- छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को…

    Read more

    NATIONAL

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस