Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे सामूहिक विवाह समारोह में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़े सहित हिन्दू एवं ईसाई जोड़ों का विवाह संपन्न

 जशपुरनगर 09 मई 2026/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में हिन्दू एवं ईसाई दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विशेष बात यह रही कि परियोजना बगीचा में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़ा भी विवाह समारोह में शामिल हुआ, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

परियोजना बगीचा में 13 हिन्दू एवं 07 ईसाई सहित कुल 20 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने जिला पंचायत सदस्य  मोनिका टोप्पो,  आशिका कुजूर, जनपद अध्यक्ष  गायत्री नागेश, जनपद उपाध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष  प्रभात सिदाम,  मुकेश शर्मा, सैनिक बोर्ड अध्यक्ष  सुरेन्द्र गुप्ता, जनपद सदस्य सविता नागेश, सीईओ जनपद पंचायत बगीचा, बीईओ बगीचा एवं बीआरसीसी संयोजक बगीचा उपस्थित रहे। परियोजना कांसाबेल में 09 हिन्दू एवं 03 ईसाई कुल 12 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, जनपद उपाध्यक्ष  प्रमोद गुप्ता,  सुनील गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष  मोतीलाल भगत, जनपद सदस्य श्रीमती शिप्रा दास, सरपंच कांसाबेल  अनिल खलखो, उपसरपंच  अमित अग्रवाल, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य  अनूप कश्यप एवं  संजय सिंह उपस्थित रहे।
इसी प्रकार परियोजना बागबहार में 06 हिन्दू एवं 26 ईसाई कुल 32 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में  आनंद शर्मा,  मनी मुन्नी अग्रवाल,  मीना चौहान,  चन्द्रचूर्ण बंजारा, जनपद सदस्य एवं बाल विकास समिति सदस्य  कलम विश्वकर्मा,  प्रितम शर्मा,  पदमनी परहा,  सुमित्रा पैंकरा एवं जनपद सदस्य  कुमारी नाग उपस्थित रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें 8 हजार रुपये आयोजन व्यय, 7 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा वधु को 35 हजार रुपये का चेक एवं वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नवदंपत्तियों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास