Ro no D15139/23

नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी

जिले में नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद एवं जनपद सदस्य के 03, सरपंच के 01 एवं पंच के 30 रिक्त पदों के लिए होगा उप निर्वाचन

11 मई से निर्वाचन की सूचना सहित अन्य गतिविधि होगी प्रारंभ

कोरबा 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जून माह में प्रदेश में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन की तिथि तय कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई से शुरू होने वाले निर्वाचन कार्यक्रम की समय सारणी संबंधित जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को प्रेषित की गई है। नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन तिथि की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरपालिकाओं एवं पंचायतों के ऐसे क्षेत्र जहां चुनाव होना है, वहाँ तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।

जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 11 मई 2026 को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाना प्रारंभ होगा। 11 मई को ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा साथ ही स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र 18 मई तक लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 19 मई को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापसी 21 मई तक की जा सकेगी। साथ ही उसी दिन नाम वापसी के बाद निर्वाचन हेतु योग्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद 21 मई को ही निर्वाचन हेतु योग्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। नगरीय निकाय हेतु मतदान (यदि आवश्यक हुआ) 01 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 4 जून को रिटर्निंग आफिसर द्वारा की जायेगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान (यदि आवश्यक हुआ) 01 जून को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे किया जायेगा।मतदान समाप्ति के बाद 01 जून को ही मतगणना, मतदान केन्द्रों पर की जाएगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील-खण्ड मुख्यालय पर 02 जून को प्रातः 9 बजे से मतगणना की जाएगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 04 जून 2026 को खंड मुख्यालय में सुबह 9 बजे से की जाएगी।

नगरीय निकाय के अंतर्गत पार्षद के एक पद और त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जनपद सदस्य के 03, सरपंच के एक एवं पंच के 30 सहित कुल 34 रिक्त पदों के लिए होगा चुनाव –

गौरतलब है कि जून माह में आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में जिले में नगरीय निकाय के तहत नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद के एक पद ओैर त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जिले में कुल 34 रिक्त पदों हेतु चुनाव होगा। इसमें कोरबा जिले में जनपद पंचायत सदस्य के 03 पद, सरपंच के 01 पद और पंच के 30 रिक्त पदों में उप निर्वाचन किया जाएगा।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

      रायपुर, 15 जुलाई 2026/ सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में लगातार की जा रही कार्रवाई का एक और प्रभावी उदाहरण सामने आया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

      छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की यात्रा सूची में होना चाहिए यह राज्य –  मीनाक्षी शर्मा 14…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण