Ro no D15139/23

राशन कार्ड से दूर हुई ममता की चिंता अब बच्चों के पालन-पोषण में होगी आसानी

सुशासन तिहार 2026 सरकार आपके द्वार

अम्बिकापुर 10 मई 2026/ राज्य शासन द्वारा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत घोघरा की रहने वाली ममता पैकरा के लिए यह आयोजन खुशियों की सौगात लेकर आया, जहाँ लंबे समय से लंबित उनके राशन कार्ड का आवेदन न केवल स्वीकार हुआ, बल्कि उन्हें मौके पर ही राशन कार्ड प्रदान कर दिया गया।

बच्चों के बेहतर भविष्य की जगी उम्मीद

ममता ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें पिछले काफी समय से राशन जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके बेहतर पोषण और परवरिश की चिंता उन्हें हमेशा सताती थी। कार्ड प्राप्त होने के बाद अपनी खुशी साझा करते हुए महिला ने कहा, इतने दिनों से राशन कार्ड नहीं होने से मुझे बहुत तकलीफ हो रही थी। सुशासन तिहार वाकई मेरे लिए समाधान लेकर आया है। आज मुझे राशन कार्ड मिल गया है, अब मैं अपने बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से कर सकूँगी।

सुशासन तिहार त्वरित निराकरण

ममता ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया। यह त्वरित समाधान शासन-प्रशासन के प्रति आम जन के विश्वास को और मजबूत करता है।

योजना के लिए जताया आभार

योजना का लाभ सीधे और सहज रूप से मिलने पर ममता ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशील पहल के कारण आज उनके जैसे कई गरीब परिवारों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो रही हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल