Ro no D15139/23

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए धमतरी में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

जिले के 25 आवेदक ले रहे प्रशिक्षण का लाभ

जिला प्रशासन की अभिनव पहल

धमतरी, 13 मई 2026/ देश सेवा का सपना लेकर भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इसके तहत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 07 मई 2026 से कम्पोजिट बिल्डिंग धमतरी में संचालित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) जून 2026 में संभावित है। परीक्षा में युवाओं का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को परीक्षा पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग एवं अन्य विषयों की तैयारी कराई जा रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें। वर्तमान में 25 आवेदक इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं। जिले के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी में बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    निजी स्कूलों में भी लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन

    *- जिले में 4010 किशोरी बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन*   राजनांदगांव 03 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार किशोरियों…

    Read more

    धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध रेत परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त कोलियारी मार्ग पर रेत का अवैध खेल उजागर

      ​ ​रायपुर, 04 जुलाई 2026/धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के कड़े…

    Read more

    NATIONAL

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे