Ro no D15139/23

मंगलतराई समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए सौगातों का उत्सव

*सुशासन तिहार में 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए लाभान्वित, 105 आवेदनों का मौके पर निराकरण*

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम मंगलतराई में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों से भरा रहा। शिविर में मंगलतराई सहित आसपास की 12 ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

हाई स्कूल मैदान मंगलतराई में आयोजित शिविर में अतिथियों द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पूर्णता प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, श्रवण यंत्र, बैटरी स्प्रेयर, वृद्धा पेंशन स्वीकृति आदेश तथा मत्स्य पालन सामग्री सहित विभिन्न हितलाभों का वितरण किया गया। वहीं दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

शिविर के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो ने ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई।

शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 105 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार को शासन और जनता के बीच संवाद एवं समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बताया।

इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण