Ro no D15139/23

वाहनों के उपयोग में मितव्ययिता बरतने महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सख्त निर्देश

*अनावश्यक वाहनों को तत्काल कम करने और केवल जरूरी वाहनों के उपयोग के दिए निर्देश*

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ने विभागीय स्तर पर वाहनों के उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने अधीन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग में वाहनों के समुचित उपयोग और मितव्ययिता बरतने के संबंध में विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोनों विभागाध्यक्ष कार्यालयों को उपयोग में लिए जा रहे वाहनों की तत्काल समीक्षा कर संख्या घटाने तथा केवल अत्यंत आवश्यक वाहनों को ही पुनः आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। शेष वाहनों का उपयोग फिलहाल नहीं किए जाने को कहा गया है।

उन्होंने अपने निवास कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पूल व्हीकल व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि ईंधन की बचत के साथ संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सामूहिक जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधियों और शासकीय संस्थाओं को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सादगी और अनुशासन का संदेश देना चाहिए।

इसी क्रम में उन्होंने सुरक्षा संबंधी अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पायलट वाहन, फॉलो गाड़ी एवं अन्य विशेष प्रोटोकॉल वाहनों का उपयोग नहीं करने का भी निर्णय लिया है।

  • Related Posts

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा GD कांस्टेबल एवं GD राइफलमैन की परीक्षा 31 मई 2026 तक

    रायपुर 13 मई 2026/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFS) एवं SSF तथा Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination-2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा…

    Read more

    सुशासन तिहार के तहत हांडीटोला में लगा समाधान शिविर

    *गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय की थीम पर आयोजित शिविर में 1312 आवेदन प्राप्त*   *दिव्यांगजनों सहित पात्र हितग्राहियों को मौके पर विभिन्न विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित*  …

    Read more

    NATIONAL

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती