Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव की नई मिसाल दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना जिले का पहला NQAS प्रमाणित संस्थान

 जशपुरनगर 13 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) प्रमाणन प्राप्त कर जशपुर जिले का पहला NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल दुलदुला क्षेत्र बल्कि पूरे जिले के लिए गुणवत्ता, विश्वास और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतीक बनकर उभरी है।

NQAS के मानकों पर खरा उतरकर हासिल की उपलब्धि
NQAS
 (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लागू किया गया एक राष्ट्रीय गुणवत्ता ढांचा है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों पर किया जाता है, जिनमें संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, मरीजों की सुरक्षा एवं देखभाल, नैदानिक सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता एवं प्रबंधन, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन, मरीजों की संतुष्टि तथा फीडबैक व्यवस्था प्रमुख हैं। दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
नेतृत्व, समर्पण, टीमवर्क और महत्वपूर्ण सुधार से मिली सफलता
इस उपलब्धि के पीछे मजबूत नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सामूहिक मेहनत रही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह जात्रा के कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर आगे बढ़ाया गया। वहीं जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम के सहयोग तथा दुलदुला बीएमओ डॉ. अंजली निराला और डॉ. शोभा मिंज के लगातार प्रयासों ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी प्रक्रिया में बीपीएम श्रीमती स्वर्णलता एक्का सहित अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारियों, सफाईकर्मियों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य किया।
 स्वास्थ्य केंद्र में किए गए महत्वपूर्ण सुधार
NQAS  प्रमाणन प्राप्त करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए। मरीजों के लिए सुव्यवस्थित पंजीयन व्यवस्था विकसित की गई, वार्ड एवं शौचालयों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया, संक्रमण नियंत्रण के लिए SOP का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही दवाओं एवं उपकरणों के वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रसव कक्ष, ओपीडी तथा आपातकालीन सेवाओं का उन्नयन भी किया गया। इन सभी व्यवस्थाओं का राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र  की मूल्यांकन टीम द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। सभी मापदंडों पर संतोषजनक प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य केंद्र को  NQAS    प्रमाणन प्रदान किया गया। जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए बना प्रेरणास्रोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला की यह उपलब्धि अब जशपुर जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। इससे जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई ऊर्जा मिलेगी।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात