Ro no D15139/23

ज्ञान भारतम् मिशन दुर्लभ धार्मिक धरोहरों का संरक्षण: 136 वर्ष प्राचीन श्रीमद्भागवत महापुराण एवं हस्तलिखित पांडुलिपियाँ प्राप्त

रायपुर, 15 मई 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्पना मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न ऐतिहासिक पाण्डुलिपियों का संग्रहण कर उन्हें ज्ञानभारतम् पोर्टल में अपलोड किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम निनवा, विकासखंड तिल्दा निवासी प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित श्री नंदकुमार शर्मा जी से सनातन धर्म से जुड़ी अत्यंत दुर्लभ एवं ऐतिहासिक धार्मिक धरोहरों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उनके निवास से लगभग 136 वर्ष प्राचीन श्रीमद्भागवत महापुराण सहित कई महत्वपूर्ण हस्तलिखित धार्मिक पांडुलिपियाँ प्राप्त हुईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य पंडित श्री नंदकुमार शर्मा जी द्वारा इन प्राचीन धरोहरों को वर्षों से अत्यंत श्रद्धा, सावधानी एवं समर्पण के साथ सुरक्षित संरक्षित कर रखा गया था। इनमें लगभग 100 वर्ष पूर्व लिखित हस्तलिखित भजन एवं फाग गीतों की पांडुलिपियाँ भी शामिल हैं, जो तत्कालीन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं की अमूल्य धरोहर मानी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि ये धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत उनके पूर्वजों से प्राप्त हुई थीं, जिन्हें उन्होंने सनातन धर्म के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सुरक्षित संजोकर रखा। क्षेत्र में उनके इस कार्य को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत तिल्दा कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार  उपस्थित रहे|

  • Related Posts

    वाटरशेड योजना बनी किसान श्री छबी लाल के लिए समृद्धि का आधार

    धमतरी, 15 मई 2026// ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित वाटरशेड विकास योजना आज अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026 : बिरझुली समाधान शिविर में 431 आवेदन प्राप्त, 367 का मौके पर निराकरण

    हितग्राहियों को पोषण किट,आयुष्मान वय वंदन,नवीन राशन कार्ड आदि सामग्रियों का वितरण किया धमतरी, 15 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत आज जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम