Ro no D15139/23

सुशासन शिविर में विधायक चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रूपए का चेक

*संभाग आयुक्त एवं आईजी भी शिविर में हुए शामिल*

*744 आवेदन में से 43 का मौके पर निराकरण*

*रायपुर, 15 मई 2026/* जिलेे के नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में 14 वार्डाे के लिए आयोजित सुशासन शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने महिला कोष अंतर्गत कुल चार लाख रूपए का चेक वितरण किया। इस राशि से जागृति स्व सहायता समूह और विजयता धीवर लघु उद्योग स्थापित करेंगी।

विधायक श्री चंद्राकर ने भी विभागीय अधिकारियों से जनता की समस्या संबंधी आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिये। शिविर में विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन सरकार हर बार आपके द्वार आती है और समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करती है। वार्डों और घरों तक पहुंचने का शिविर एक माध्यम है। शिविर के माध्यम से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि उच्च अधिकारी आप लोगों के समक्ष उपस्थित रहकर आपके द्वारा बताए शिकायतों का निराकरण निर्धारित समयावधि में पूरा करते है।

विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि सुशासन शिविर में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं दुर्ग रेंज के आईजी श्री अभिषेक सांडिल शिविर में भी मौजूद है। उनकी ही निगरानी पर यह शिविर संपादित हो रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत विजयता धीवर को सिलाई कार्य और दस सदस्य वाली जागृति स्व सहायता समूह को आचार पापड़ उद्योग लगाने दो-दो लाख रूपए का चेक वितरण किया।

शिविर में निगम के सभापति श्री केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू, नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, एमआईसी रंजीता बेनुआ, सनीर साहू, पार्षद गजेन्द्री कोठारी, रेखा देवी, ममता सिन्हा, सोनिया देवांगन, धर्मेन्द्र भगत, राजू जंघेल शामिल हुए।

*विधायक श्री चंद्राकर ने दिलाया संकल्प*

सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौत एवं घायलों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए आम नागरिकों को शपथ दिलाई। उन्होंने नशे की हालत में और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने समेत हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने का आव्हान किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर और संभाग आयुक्त श्री राठौर ने क्षेत्र के 23 लोगों को वाहन चलाने लर्निंग लाइसेंस सौंपा।

शिविर में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर और दुर्ग रेंज के आईजी श्री अभिषेक सांडिल भी शामिल हुए। जहां उन्होंने विभिन्न विभागों से स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली।

*49 लोगों को आयुष्मान कार्ड*

दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्रकार ने शिविर में बनाए गए 70 वर्ष आयु वाले 22 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड सौंपा। वहीं 27 आयुष्मान कार्ड शिविर में बना कर हितग्राहियों को प्रदान किए गए। स्टेशन मरोदा के शिविर में कुल छुटे हुए 49 सद्स्यों का स्मार्ट कार्ड बनाया गया।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं