Ro no D15139/23

दिल्ली में 50°C तो वहीं मुंबई में चिपचिपी वाली गर्मी, जानें अपने शहर के हिसाब से सही AC कैसे चुनें

भारत में 2026 की गर्मी सिर्फ तेज नहीं है, बल्कि सच में रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. कहीं उत्तर भारत में लू (Loo) की जलती हुई हवाएं टेम्परेचर को 50°C के पार ले जा रही हैं, तो वहीं मुंबई, चेन्नई जैसे तटीय शहर चिपचिपी नमी (humidity) से परेशान हैं. यहां 34°C भी ऐसा लगता है जैसे शरीर पर भारी बोझ पड़ गया हो. इसी वजह से 2026 में AC खरीदना सिर्फ ‘अच्छा AC चुनने’ की बात नहीं रह गया है. इसलिए अगर आप इस गर्मी में नया AC लेने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ ब्रांड या ऑफर पर न जाएं. अपने शहर और मौसम के हिसाब से सही टेक्नोलॉजी चुनें.

दिल्ली, जयपुर या उत्तर भारत में रहते हैं, तो AC लेते समय ये चीजें रखें ध्यान में

हाई एम्बिएंट कूलिंग सपोर्ट

AC खरीदते समय सबसे पहले ये जरूर देखें कि वो कितनी ज्यादा गर्मी में भी ठीक से काम कर सकता है. 2026 में कई अच्छे मॉडल ऐसे आ रहे हैं जो 52°C या 55°C तक के टेम्परेचर में भी आराम से कूलिंग देते हैं.

इन चीजों पर ध्यान दें:

  • 52°C कूलिंग सपोर्ट
  • हाई एम्बिएंट ऑपरेशन (बहुत ज्यादा गर्मी में भी चलने की क्षमता)
  • एक्सट्रीम टेम्परेचर कूलिंग (जरूरत से ज्यादा गर्मी में भी तेज कूलिंग)

हेवी-ड्यूटी इन्वर्टर कंप्रेसर

एक मजबूत इन्वर्टर कंप्रेसर AC का सबसे अहम हिस्सा होता है, क्योंकि यही लगातार और स्टेबल कूलिंग बनाए रखता है. यह बार-बार ऑन-ऑफ होकर सिस्टम पर लोड नहीं डालता, बल्कि स्मूद तरीके से काम करता रहता है. आजकल के मॉडर्न इन्वर्टर AC कमरे के टेम्परेचर के हिसाब से अपनी कंप्रेसर स्पीड को खुद एडजस्ट कर लेते हैं. इससे न सिर्फ बिजली की बचत होती है, बल्कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी मशीन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता.

टर्बो या फास्ट कूलिंग मोड

जब गर्मी के लंबे दोपहर बाद आपका कमरा बिल्कुलभट्टी जैसा लगने लगे, तब टर्बो या फास्ट कूलिंग मोड सच में काम आते हैं. इन मोड्स का काम होता है कमरे को जल्दी ठंडा करना. अक्सर आपको इसमें Viraat Mode, Powerful Mode, Jet Cool या Turbo Cool जैसे ऑप्शन मिलते हैं, जो तुरंत ज्यादा पावर देकर कमरे को जल्दी आरामदायक बना देते हैं.

5 स्टार एनर्जी रेटिंग

दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मियों के दिनों में AC का यूज दिन में 8 से 12 घंटे तक लगातार होता है. ऐसे में सिर्फ ठंडक ही नहीं, बिजली का बिल भी बड़ा मुद्दा बन जाता है. इसी वजह से 5-star energy rating वाला AC लेना बहुत समझदारी भरा फैसला है. 2026 में बढ़ते बिजली के रेट्स को देखते हुए, एक 5-star inverter AC लंबे समय में आपके बिल को काफी हद तक कम कर सकता है.

मुंबई, चेन्नई या कोलकाता में रहते हैं, तो AC लेते समय ये चीजें रखें ध्यान में

डेडिकेटेड ड्राई मोड

ड्राई मोड अक्सर लोग AC में होते हुए भी नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन असल में ये बहुत काम का फीचर है जहां नमी (humidity) ज्यादा होती है. इस मोड में AC कमरे को बहुत ज्यादा ठंडा करने की बजाय हवा से नमी हटाने पर फोकस करता है. सबसे अच्छी बात ये है कि ऐसे दिनों में जब गर्मी थोड़ी हो लेकिन उमस ज्यादा हो, तब ड्राई मोड बिजली की खपत भी कम कर सकता है.

एंटी-करॉजन प्रोटेक्शन

समुद्री इलाकों में हवा में नमक की मात्रा ज्यादा होती है. यही धीरे-धीरे AC के कंडेंसर कॉइल्स और अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान पहुंचाने लगती है. समय के साथ इसका असर यह होता है कि गैस लीक होने लगती है, कूलिंग कम हो जाती है और रिपेयर का खर्च भी बढ़ जाता है. इसी वजह से तटीय इलाकों में रहने वालों के लिए एंटी-करॉजन प्रोटेक्शन वाला AC लेना बहुत जरूरी हो जाता है. आजकल आपको ऐसे फीचर्स मिलते हैं जैसे Gold Fin coating, Blue Fin coating, Ocean Black Protection या Durafin protection.

सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी

ज्यादा नमी वाले मौसम में AC के अंदर फंगस, बैक्टीरिया और मोल्ड जमना बहुत आसान हो जाता है. यह धीरे-धीरे हवा की क्वालिटी और सेहत दोनों पर असर डाल सकता है. इसी समस्या को रोकने के लिए अब मॉडर्न AC में सेल्फ-क्लीन या फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी दी जाती है. ये सिस्टम अंदर जमा हुई नमी, धूल और माइक्रोब्स को अपने आप साफ कर देता है.

एयर प्यूरीफिकेशन फीचर्स

समुद्र किनारे वाले शहरों में अक्सर धूल, नमी और प्रदूषण एक साथ झेलने पड़ते हैं. ऐसे में घर के अंदर की हवा साफ रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए PM फिल्टर्स, nanoe टेक्नोलॉजी या HD फिल्ट्रेशन जैसे फीचर्स काफी काम आते हैं.

  • Related Posts

    वट सावित्री व्रत आज, इस दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें व्रत के नियम

    Vat Savitri 2026: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है. ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह पर्व पति की लंबी आयु,…

    Read more

    शनि जयंती पर करें शनिदेव के 108 नामों का जाप, दूर होंगे कष्ट

    Shani Jayanti 2026: हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन सूर्यदेव और माता छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म…

    Read more

    NATIONAL

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक