Ro no D15139/23

नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवन की दिशा में संवेदनशील पहल

जशपुर में नशामुक्ति केंद्र एवं सियान गुड़ी के हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रायपुर, 20 मई 2026/ राज्य शासन की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप समाज के संवेदनशील वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिला जशपुर में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत जिला अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने नशामुक्ति केंद्र तथा सियान गुड़ी पहुंचकर वहां रह रहे हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की।

शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न आवश्यक परीक्षण किए गए। साथ ही हितग्राहियों को चिकित्सकीय परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा सामाजिक पुनर्वास की दिशा में भी मार्गदर्शन दिया।

सियान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, समय पर दवा सेवन एवं सक्रिय दिनचर्या बनाए रखने संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे संयुक्त प्रयासों से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत हो रही है तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाने की बात कही गई है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं परामर्श सेवाओं का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित