Ro no D15139/23

जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 
 

अम्बिकापुर 30 मई 2026/  प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की विभिन्न समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं से मंत्री श्री अग्रवाल को अवगत कराया। मंत्री ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके घर-गांव के निकट ही समयबद्ध तरीके से हो तथा उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं। इससे नागरिकों की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है और उनके निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के संबंध में मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।

क्षेत्रवासियों ने जनदर्शन के माध्यम से अपनी समस्याओं को सीधे मंत्री के समक्ष रखने तथा त्वरित कार्रवाई की पहल के लिए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

    *उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन*   रायपुर 30 मई 2026 (IMNB NEWS…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    *1076 पर दर्ज कर सकेंगे शिकायत, सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी जानकारी*   रायपुर 30 मई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यालय कोंडागांव के सभाकक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी