Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से खेती को मिली नई रफ्तार, किसान धर्मेंद्र चंद्राकर ने खरीदा ट्रैक्टर

*एकमुश्त राशि मिलने से खेती किसानी हुई मजबूत*

 

रायपुर , 03 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से संचालित कृषक उन्नति योजना कई किसानों के लिए बदलाव का माध्यम बन रही है। कवर्धा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ज्ञानपुर के किसान श्री धर्मेंद्र चंद्राकर ने योजना से प्राप्त एकमुश्त राशि का लाभ लेकर नया ट्रैक्टर खरीदा है, जिससे उनकी खेती अब अधिक आधुनिक और सुविधाजनक हो गई है।

जिले के ग्राम ज्ञानपुर निवासी किसान श्री धर्मेंद्र चंद्राकर के पास लगभग 8 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। पिछले खरीफ सीजन में उन्होंने 147 क्विंटल धान का विक्रय किया। धान बेचने के बाद उन्हें समर्थन मूल्य की राशि सीधे उनके खाते में प्राप्त हुई। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की एकमुश्त राशि 1 लाख 8 हजार रुपए भी मिली। श्री धर्मेंद्र बताते हैं कि पहले खेती में लागत अधिक और संसाधन सीमित होने के कारण कई योजनाएं केवल सोच तक सीमित रह जाती थीं। लेकिन कृषक उन्नति योजना से मिली अतिरिक्त आर्थिक सहयोग ने किसानों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। सरकार द्वारा धान 3100 रुपए में खरीदी की जाने से खेती को नई मजबूती मिली है और किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

श्री धर्मेंद्र चंद्राकर ने बताया कि कृषक उन्नति योजना से मिली राशि उनके लिए बड़ी सहायता साबित हुई। इस राशि को उन्होंने अपनी जमा पूंजी के साथ जोड़कर नया ट्रैक्टर खरीदा, जिससे खेती के कार्यों में तेजी आई है। अब खेत की तैयारी, बुवाई और अन्य कृषि कार्य समय पर और कम लागत में पूरे हो पा रहे हैं। श्री धर्मेंद्र ने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग से न केवल श्रम की बचत होती है बल्कि उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उनका कहना है कि खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में यह ट्रैक्टर उनके लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले समय में वे उत्पादन बढ़ाने के साथ नई कृषि तकनीकों को भी अपनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं और कृषि को लाभकारी बनाने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    विश्व हिंदू परिषद ने किया सदबुद्धि हवन, पप्पू यादव पर भड़के महंत वेदप्रकाश कहा रावण जैसे नास होगा

        भगवान श्री राम और भगवा विरोधियों के विरोध में बजरंग दल का सतबुद्धि हवन व आक्रोश प्रदर्शन* *हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर…

    Read more

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन