Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा

*झिलमित मरावी को मिला आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड*

 

*मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार*

 

रायपुर, 03 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के अंतर्गत गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत आमाडोब निवासी झिलमित मरावी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण संबल मिला है।

 

*5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा*

 

यह कार्ड उनके लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक सुरक्षा की नई उम्मीद लेकर आया है। आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने के बाद अब वे और उनका परिवार देशभर के चिन्हित अस्पतालों में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अनेक परिवारों की तरह झिलमित मरावी का परिवार भी गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार के खर्च को लेकर चिंतित रहता था। सीमित संसाधनों के बीच स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक जरूरतें अक्सर आर्थिक बोझ का कारण बन जाती थीं। लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है और भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को लेकर उनका विश्वास मजबूत हुआ है।

 

*प्रशासन पहुंच रहा है स्वयं गांवों तक*

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रहा है। इससे न केवल सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ी है, बल्कि लोगों का शासन और प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

 

*आयुष्मान भारत लाखों परिवारों के स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच*

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना आज लाखों परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव किसी भी परिवार के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार प्राप्त करने में बाधा न बने। सुशासन तिहार के माध्यम से ऐसे पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की संवेदनशील और जनहितैषी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

  • Related Posts

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया श्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानश् का शुभारंभ जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन