Ro no D15139/23

बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं तारामणि राजवाड़े, कृषि गतिविधियों से हासिल की आर्थिक समृद्धि

स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं ‘लखपति दीदी’, बढ़ा आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान*

 

रायपुर, 13 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। प्रदेशभर में हजारों महिलाएं आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं तथा समाज में नई पहचान स्थापित कर रही हैं।

 

सरगुजा जिले के ग्राम चठिरमा की श्रीमती तारामणि राजवाड़े इस परिवर्तन की प्रेरक मिसाल हैं। एकता स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने कृषि एवं खेती-किसानी के कार्यों को नए स्तर पर विकसित किया और आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

 

*समूह से मिला आर्थिक संबल*

 

तारामणि राजवाड़े बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्व-सहायता समूह के माध्यम से ऋण सुविधा एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस सहयोग का उपयोग उन्होंने कृषि कार्यों में निवेश करने के लिए किया, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हुई। लगातार मेहनत और बेहतर प्रबंधन के बल पर उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया।

 

*खेती बनी समृद्धि का आधार*

 

कृषि गतिविधियों के विस्तार से तारामणि की आय में निरंतर वृद्धि हुई है। आज वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ भविष्य के लिए भी बचत कर रही हैं। उनकी सफलता ने आसपास की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार और कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

 

*बढ़ा आत्मविश्वास, मिली नई पहचान*

 

तारामणि का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब वे आर्थिक निर्णय लेने में सक्षम हैं और परिवार के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहान योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया और जीवन में आगे बढ़ने की नई दिशा दिखाई।

 

अपनी सफलता के लिए तारामणि राजवाड़े ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान किया है।

 

प्रदेश में ‘बिहान’ योजना के माध्यम से हजारों महिलाएं कृषि, पशुपालन, लघु उद्यम और अन्य आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। यह योजना महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन