Ro no D15139/23

आयुष्मान भारत और एबीडीएम योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित पीएम राहत और कार्ड ब्लॉकिंग पर दिया गया तकनीकी मार्गदर्शन

 

 

जगदलपुर, 18 जून 2026/ स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान शाखा के अंतर्गत आज महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के समस्त आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत शासकीय व निजी चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के संस्था प्रमुख और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और तकनीकी बारीकियों से सभी को अवगत कराना था।

बैठक में मुख्य रूप से जनकल्याणकारी और तकनीकी विषयों पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके तहत सड़क दुर्घटना के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित और सुचारू इलाज उपलब्ध कराने के संबंध में पीएम राहत योजना के तहत आवश्यक निर्देश जारी किए गए। इसके साथ ही, डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत नेक्स्ट जेन, आभा आईडी निर्माण, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री और हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने, क्लेम और कार्ड ब्लॉकिंग की प्रक्रिया तथा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी उपस्थित प्रभारियों को गहन तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।

इस कार्यशाला में अन्य राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय स्वास्थ्य अभियानों की भी समीक्षा की गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने 14वें छत्तीसगढ़ मलेरिया मुक्त अभियान के सफल संचालन को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। इसी क्रम में जिला इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम एवं कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. विरेन्द्र ठाकुर ने सघन चर्म रोग खोज अभियान एवं प्रारंभिक निदान और शीघ्र उपचार के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। विभागीय समन्वय को मजबूत करने के लिए आयोजित इस बैठक में आयुष्मान भारत के जिला नोडल अधिकारी सहित जिला सलाहकार कमल किशोर खेवार, पीएम राहत योजना प्रतिनिधि गौरव तथा एबीडीएम योजना प्रतिनिधि कुमारी चेतना एवं पुष्पा अंकित राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने सभी संस्था प्रमुखों और ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि इन सभी स्वास्थ्य योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर पर हर पात्र हितग्राही तक अनिवार्य रूप से पहुंच सके।

  • Related Posts

    संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव

      0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, कहा : कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का होगा संचार *रायपुर।* भारतीय…

    Read more

    युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार देकर…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम