Ro no D15139/23

मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग-कुलपति प्रो. मनोज दयाल

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास*

रायपुर, 21 जून 2026/ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने किया। इस अवसर पर शासकीय मिडिल स्कूल, काठाडीह की प्रभारी प्रधान पाठिका ने मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास कराया।

*तनाव प्रबंधन और सकारात्मक बदलाव में योग की भूमिका*

कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में हजारों वर्ष प्राचीन योगसूत्रों को महर्षि पतंजलि ने सूत्रबद्ध और सुव्यवस्थित किया था। आज के दौर में हमें योग विज्ञान के व्यावहारिक महत्व के साथ-साथ इसके व्यावसायिक उद्यम के उभरते स्वरूप को भी समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मीडिया शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षार्थियों, शोधार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए योग बेहद जरूरी है। इसके नियमित अभ्यास से वे अपने चुनौतीपूर्ण जीवन को संतुलित एवं संयमित करते हुए अपने भीतर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

*प्रतिमा स्थल के पास हुआ सामूहिक अभ्यास*

विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्र ऋषि कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा स्थल के समीप यह सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा ने योग के परिचय और मानव जीवन में इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण पंकज नयन पांडेय, डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित सहायक कुलसचिव डॉ. देवसिंह पाटिल, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक कुलसचिव डॉ. देवसिंह पाटिल ने किया। सत्र के समापन पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

      एक सप्ताह का विशेष नशामुक्ति अभियान चलेगा, स्कूल-कॉलेजों से लेकर सामाजिक संस्थाओं की होगी सक्रिय भागीदारी “विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा” अभियान के तहत जिले में 100 सप्ताह…

    Read more

    वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर धमतरी में सप्ताहभर चलेंगे राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना का महापर्व: धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक होंगे “वंदे मातरम्” आधारित आयोजन

      धमतरी, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा के…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई