Ro no D15139/23

ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

*दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा*

 

*61 लाख रुपये से अधिक की लागत से विकसित हुआ ट्रैकिंग रूट*

 

रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाड़ा जिले की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ढोलकल ट्रैकिंग रूट का लोकार्पण किया गया। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के तहत लगभग 61.05 लाख रुपये की लागत से विकसित इस ट्रैकिंग रूट का लोकार्पण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया।

 

*पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती*

 

मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों से समृद्ध जिला है। ढोलकल ट्रैकिंग रूट के विकसित होने से जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की बेहतर सुविधा भी उपलब्ध होगी।

 

*पर्यटकों के लिए बढ़ेगी सुविधा और आकर्षण*

 

पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे ढोलकल क्षेत्र तक पहुंच अब पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। ट्रैकिंग रूट के निर्माण से पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों और साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होने की उम्मीद है

 

*दंतेवाड़ा बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र*

 

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि ढोलकल ट्रैकिंग रूट दंतेवाड़ा को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल पर्यटन विकास, स्थानीय रोजगार सृजन और प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में एक नया अध्याय साबित होगी।

 

*प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास का समन्वय*

 

ढोलकल ट्रैकिंग रूट का विकास पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह परियोजना स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने, क्षेत्रीय विकास को गति देने और दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।

 

इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्री रामकृष्णा रंगनाथा वाय, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन का असर: किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

      बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश ​रायपुर, 06 अगस्त 2026/ प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम…

    Read more

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की पहल से सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना से बुजुर्गों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुराना सपना हो रहा साकार रायपुर, 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई